{"_id":"131-78899","slug":"Bahraich-78899-131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडबाय न करने पर छात्र को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडबाय न करने पर छात्र को पीटा
Bahraich
Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नानपारा (बहराइच)। गुडबाय न बोलने पर सेंट पीटर इंटर कॉलेज के एक शिक्षक/लाइब्रेरी इंचार्ज ने कक्षा आठ के छात्र को बेरहमी से पीट दिया। छात्र की मां ने शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छात्र सीएचसी में छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है।
कोतवाली नानपारा के मेहरबान नगर निवासी नीरज गौड़ का पुत्र सिद्धार्थ गौड़ (13) सेंट पीटर इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र है। सोमवार दोपहर अवकाश होने पर सभी छात्र घर जाने के लिए क्लास से निकले। सिद्धार्थ भी अपने सहयोगियों के साथ निकला तभी क्लास के सामने शिक्षक/लाइब्रेरी इंचार्ज के पद पर तैनात राजकुमार श्रीवास्तव मिल गए। सिद्धार्थ ने उन्हें गुडबाय नहीं किया। इसी बात पर राजकुमार आग बबूला हो उठे। उन्होंने छड़ी से सिद्धार्थ को खूब पीटा। सिदार्थ कराहते हुए घर पहुंचा और मां रेखा गौड़ को आपबीती सुनाई। रेखा बेटे को लेकर कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने शिक्षक/ लाइब्रेरी इंचार्ज राजकुमार को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव ने बताया कि रेखा की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। चोटिल छात्र को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि चिकित्सीय रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। इस मामले में इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कार्लोस टोपो से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।