फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   हवा से भड़की चिन्गारी, भाई-बहन जिंदा जले

हवा से भड़की चिन्गारी, भाई-बहन जिंदा जले

Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Sat, 19 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आंधी के कारण चूल्हे से उड़ी चिन्गारी ने शुक्रवार को मल्हीपुर के अलीनगर में कहर ढाया। चिन्गारी से भड़की आग में भाई-बहन जिंदा जल गए। 64 मवेशियों की भी झुलसकर मौत हो गई। यहां 68 समेत अन्य स्थानों पर कुल 224 आशियाने राख हो गए। लगभग एक करोड़ रुपये की संपत्ति राख हुई है। अधिकारियों ने प्रभावित गांवों का दौरा किया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास श्रावस्ती में भी तेज आंधी चलने लगी। इस दौरान थाना मल्हीपुर के अलीनगर गांव में चूल्हे की चिन्गारी छप्पर पर जा पड़ी। हवा के कारण सेकेंडों में आग की लपटें बेकाबू हो गईं। गांव में हाहाकार मच गया। सभी आग बुझाने में जुट गए। लेकिन इसी दौरान गांव निवासी नवी का पुत्र सलमान रजा (10 माह) और पुत्री नसीबुन निंशा (2) घर में सो रहे थे। परिवारीजनों ने उन्हें घर से निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। दोनों बच्चे जिंदा जल गए। 68 ग्रामीणों के घर राख हुए हैं। अगिभनकांड में 25 बकरियां भी जलकर मर गईं।
विज्ञापन

भिनगा क्षेत्र के खाले ककरा में 22 आशियाने, सिरसिया के ओझापुरवा में 120 आशियाने राख हुए हैं। दोनों स्थानों पर 39 मवेशियों की जलकर मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के लहड़ौली में आग की चपेट में आने से 13 व फटवा में एक आशियाना जल कर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed