फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   सरकारी से मुंह फेर निजी सेवाओं में दिलचस्पी क्यों?

सरकारी से मुंह फेर निजी सेवाओं में दिलचस्पी क्यों?

Wed, 22 Jan 2014 05:45 AM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 22 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। सरकारी सेवाओं से लोग क्यों मुंह मोड़ रहे हैं और निजी सेवाओं की ओर दिलचस्पी का कारण सरकार पता लगाएगी। केंद्र सरकार ने नेशनल सैंपल सर्वे के तहत शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर सर्वे कराने की योजना तैयार की है। इसके लिए गठित टीम कई बिंदुओं पर रिपोर्ट तैयार करेगी। जिले में सर्वे फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने इस बार नेशनल सैंपल सर्वे में शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को शामिल किया है। इसके लिए जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी एसके बघेल पिछले दिनों लखनऊ से प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। इसके बाद जिला स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर मास्टर ट्रेनर तैयार किए गए है। ये मास्टर ट्रेनर अब सर्वे टीम को प्रशिक्षित करेंगे और इसके बाद फरवरी में सर्वे शुरू होगा। केंद्र सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत शिक्षा के मद में प्रतिमाह अरबों रुपये खर्च करती है। इसके अलावा छात्रवृत्ति, मिड-डे मील, शुल्क प्रतिपूर्ति, निशुल्क किताबें समेत अन्य सहूलियतें हैं, बावजूद इसके जनता सरकारी बजाए निजी शिक्षण संस्थानों को ज्यादा तवज्जो देती है। यही हाल स्वास्थ्य सेवाओं का भी है। लोग प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed