{"_id":"6a8b3ec09d6dc13f9b0f29d4","slug":"rise-in-fever-and-cough-cases-due-to-the-impact-of-the-weather-bahraich-news-c-98-1-bhr1003-155624-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मौसम की मार से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मौसम की मार से बुखार और खांसी के बढ़े मरीज
विज्ञापन
रिसिया के नर्सिंगडीहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखते चिकित्सक।
बहराइच। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में रविवार को बुखार, खांसी और पेटदर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। सुबह बारिश होने के बावजूद कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर अपेक्षा से अधिक मरीज आए। कुछ केंद्रों में मरीजों की संख्या कम भी रही। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद उन्हें दवाएं दी गईं और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए।
रुपईडीहा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले में कुल 16 मरीजों का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. रजनी गुप्ता ने मरीजों को आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराईं। साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।
हुजूरपुर प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमवापुर में डॉ. अशोक कुमार ने 92 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की। अधिकांश मरीज वायरल फीवर, खांसी व जुकाम से पीड़ित रहे।
विज्ञापन
बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयुष चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश गुप्ता ने 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं दीं। पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सीएम जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में कुल 72 पुरुषों, 48 महिलाओं, 68 बच्चों तथा पांच किशोरियों का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राम नगर खजुरी का बीपीएम पयागपुर अनुपम शुक्ल ने पर्यवेक्षण किया। रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नर्सिंगडीहा में डाॅ. जीशान की मौजूदगी में 13 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।