फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   प्रकाश पर्व पर जिले को मेडिकल ट्रांसपोर्ट सेवाओं का तोहफा

प्रकाश पर्व पर जिले को मेडिकल ट्रांसपोर्ट सेवाओं का तोहफा

Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Wed, 14 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। सड़क दुर्घटना, आगजनी, दैवीय आपदा एवं पुलिस संबंधी केसों में लोगों के जीवन की रक्षा के लिए मंगलवार को दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर जिले में इमरजेंसी एंबुलेंस आपातकालीन सेवा शुरू हुई। इसे समाजवादी स्वास्थ्य सेवा नाम दिया गया है। यह जिले के चौदह ब्लॉकों पर जरूरतमंद लोगों की खिदमत में तैयार रहेगी। जीवन रक्षक दवाओं और अत्याधुनिक उपकरणों से इस एंबुलेंस को सुसज्जित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके टंडन बताते हैं कि प्रदेश सरकार की ओर से जिले की जनसंख्या के आधार पर 16 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि एंबुलेंस को जीपीस (ग्लोबल पोजिस्निंग सिस्टम) से जोड़ा गया है। यह सिस्टम एंबुलेंस चालकों को रास्ता समझने में मदद करेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत प्रदेश सरकार की ओर से पीपीपी मॉडल पर इमरजेंसी मैनेजमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट को इस परियोजना के संचालन के लिए चयनित किया गया है। मंगलवार की सुबह सीएमओ ने जिले के सभी 14 प्रखंडों में एक-एक एंबुलेंस को रवाना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed