फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   आइए! मिल-जुलकर मनाएं ईद

आइए! मिल-जुलकर मनाएं ईद

Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
Bahraich
Bahraich Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। ईद की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मसजिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। ईद सोमवार को पड़ने का ऐलान होने के बाद रविवार को पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल दिखी। देर रात तक खरीददारी का दौर चला। दुकानें देर रात तक खुली रहीं।
विज्ञापन

ईद के त्योहार का उत्साह, उल्लास और उमंग रविवार को लोगों के सिर चढ़कर बोला। जिले में लगभग 1500 मसजिदें हैं। मसजिदों और ईदगाहों में नमाज के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ईद की खरीददारी के लिए लिए सुबह से ही बाजारों में भीड़ उमड़ने लगी। शहर के घंटाघर, चौक बाजार, पीपल चौराहा, स्टीलगंज तालाब बाजार, छोटी बाजार, छावनी बाजार, चांदपुरा क्षेत्रों में कपड़े, सेंवईं, जूता, चप्पल, मेवा, खजूर आदि दुकानें सजी रहीं। खरीददारी के लिए रह-रहकर लोगों की भीड़ उमड़ती रही। चौक बाजार व स्टीलगंज तालाब बाजार में तिल रखने भर की जगह नहीं थी। चिलचिलाती धूप के बावजूद खरीददारी के लिए लोगों का उत्साह चरम पर रहा। भारी भीड़ के चलते बाजार में जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे खरीददारी के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उधर, धर्मस्थलों की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

शहर व ग्रामीण अंचलों में स्थित मसजिदों और ईदगाहों के निकट सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। एसपी जीपी कनौजिया ने बताया कि ग्रामीण अंचलों में संबंधित थानाध्यक्षों को पल-पल व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और पीएसी के जवान क्षेत्रों में निरंतर गश्त भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांद का हुआ दीदार
बहराइच। दरगाह चांद कमेटी ने रविवार शाम को ईद के चांद का दीदार करते हुए एक-दूसरे को गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। यह खबर मिलते ही शहर, गांव और कस्बों के लोगों ने भी आसमान पर टकटकी लगाकर चांद का दीदार किया। शाम सवा सात बजे के आसपास आसमान में जब चांद का दीदार हुआ तो लोग खुशी से उछल पड़े। लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। दरगाह चांद कमेटी के सदस्यों ने भी चांद दिखने की पुष्टि की। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य बच्चेभारती ने बताया कि ईद के चांद का दीदार हो गया है। उधर शहर, गांव और कस्बों में भी लोगों ने ईद के चांद का दीदार कर एक-दूसरे को बधाइयां दी।

नमाज के बाद खुदबा सुन रसूल की सुन्नत पर करेंगे अमल
बहराइच। सुबह स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनने, सुरमा लगाने, इतर लगाने की सुन्नत पर ईद की नमाज के लिए जाने वाले रोजेदारों को अमल करना होगा। इसके साथ ही मीठा खाकर घर से निकलने और रास्ते में जकात अदा करते हुए ईदगाह पहुंचने की भी सुन्नत है। खुदबा पढ़कर दूसरे रास्ते से लौटना भी सुन्नत में फर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed