{"_id":"6b0489ff66fa5c1447007dd4","slug":"work-affected-in-853-gram-panchayats-bahraich-news-c-98-1-slko1009-160674-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 853 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 853 ग्राम पंचायतों में कार्य प्रभावित
Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Tue, 24 Nov 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले में 815 रोजगार सेवकों के कार्य बहिष्कार पर जाने से 853 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो गए हैं। रोजगार सेवक 30 नवंबर तक आंदोलन करेंगे। मांगें पूरी न होने पर तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे।
ग्राम रोजगार सेवक संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि प्रदेश स्तरीय आह्वान पर 21 से 30 नवंबर तक कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। इससे ग्राम पंचायतों में वीबी-जी राम जी योजना के तहत होने वाले कच्चे और पक्के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
इसके साथ ही मजदूरों को रोजगार मिलने में भी परेशानी हो रही है। रोजगार सेवक लंबे समय से नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि और समय से भुगतान सहित पांच सूत्री मांगें उठा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला महामंत्री दीपक सिंह सेंगर और जिला प्रभारी विद्याधर बाजपेयी ने कहा कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा सकती है।
आंदोलन को ग्राम प्रधान संगठन, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ ने समर्थन दिया है। जिलाध्यक्ष भगवान दीन मिश्रा, सूरज शुक्ला, विनोद सिंह और भीम सिंह कुशवाहा ने मांगों को जायज बताते हुए सहयोग की अपील की। पयागपुर ब्लॉक अध्यक्ष रमेश शुक्ल समेत अन्य रोजगार सेवकों ने भी आंदोलन जारी रखने की बात कही।