{"_id":"5c23c69dbdec2256c66bbb7b","slug":"91545848477-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंको की हड़ताल से 125 करोड़ का लेनदेन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंको की हड़ताल से 125 करोड़ का लेनदेन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। लंबित मांगों को लेकर बुधवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। बैंकों में कामकाज ठप रहा। ताले लटकते रहे। ग्राहक बैंक पहुंचे लेकिन ताला देखकर वापस लौट गए।
जिले में 125 करोड़ से अधिक के बैंकिंग कारोबार के प्रभावित होने का अनुमान है। हड़ताल पर रहे बैंक अधिकारियों व कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस, आल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को जिले के बैंकों में ताले लटकते रहे। बैंक कर्मी सुबह इलाहाबाद बैंक क्षेत्रीय कार्यालय पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन
यहां सभी ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सभा आयोजित हुई। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री व एनपीए संगठन के संयोजक कृष्णकांत अवस्थी ने कहा कि एनपीए के कारण बैंक कर्मी परेशान हैं।
बेरोजगारों को ऋण देने के लिए एनओसी के प्रमाण पत्र की मांग बैंकों से लेने के बाद दिए जाने की प्रवृत्ति है। एनपीए की बढ़ती प्रवृत्ति से बैंक पर बोझ बढ़ रहा है। लेकिन उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी आशुतोष मौर्या व विजय शंकर दीक्षित ने कहा कि लंबित समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
सभी ने एक स्वर से कहा कि इंडियन बैंकर्स एसोसिएशन व एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर की हठधर्मिता के कारण समझौते को जान बूझकर लंबित किया जा रहा है।
कर्मचारी नेता अफरोज आलम लारी ने संगठन की एकता पर बल दिया। सभा को आशीष कुमार गुप्ता, पवन गुप्ता, संतोष तिवारी, अंकित, पंकज साहू, विद्याभूषण, पी मिश्रा आदि ने संबोधित किया।
प्रदर्शन के बाद ज्ञापन वित्तमंत्री और प्रधानमंत्री को भेजा गया। इस मौके पर कर्मचारी नेता राजीव त्रिपाठी, रत्नेश कुमार, रश्मि तिवारी, विशाल कुमार, आनंद जायसवाल, सुरेश चौहान, यज्ञराम यादव आदि मौजूद रहे।
एटीएम पर दिखी मारामारी, कई जगह खत्म हुए पैसे
बैंकों की बंद होने के कारण एटीएम पर अफरातफरी की स्थिति दिखी। डिगिहा स्थित आईसीआई बैंक के एटीएम पर दोपहर में ही पैसा खत्म हो गया। स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम भी दोपहर बाद दगा दे गए। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।