फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Tigress with three cubs reaches the road; traffic halted for five minutes.

Bahraich News: तीन शावकों के साथ सड़क पर पहुंची बाघिन, पांच मिनट थमा रहा ट्रैफिक

Fri, 04 Sep 2026 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Tigress with three cubs reaches the road; traffic halted for five minutes.
 गिरिजापुरी में पेट्रोल पंप के पास शावकों के साथ सड़क पार करती दिखी बा​घिन।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार देर रात एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। मोतीपुर-बिछिया मार्ग पर गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर पहुंच गई। इस दौरान सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। बाघिन और शावकों को सड़क पर देखकर राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। लोगों ने सुरक्षित दूरी से इस दुर्लभ नजारे का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाघिन कभी सड़क के एक ओर तो कभी दूसरी ओर घूमती रही। करीब पांच मिनट तक वन्यजीवों की मौजूदगी के कारण वाहनों की आवाजाही रुकी रही। राहगीर अपनी गाड़ियों में बैठे रहे और उनकी गतिविधियों को देखते रहे। अशफाक, मनीष, शोएब और मतीन समेत अन्य राहगीरों ने यह जानकारी दी। बाघिन शावकों को लेकर जंगल की ओर चली गई, जिसके बाद आवाजाही सामान्य हुई।
विज्ञापन

डीएफओ अपूर्व दीक्षित ने इसे क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता का संकेत बताया। उन्होंने वन क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों से अपील की है। वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उनके करीब जाने, शोर करने या रास्ता रोककर परेशान करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed