फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   करवा चौथ पर सज गया बाजार

करवा चौथ पर सज गया बाजार

Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ पर सज गया बाजार
रेट गिरने से चांदी के करवे की बढ़ी डिमांड
विज्ञापन

बहराइच। करवा चौथ की आहट के साथ ही इसकी तैयारी शुरू हो गई है। इस त्योहार को लेकर महिलाओं में उल्लास है। करवा चौथ पर बाजार भी सज गए हैं। रेट कम होने से चांदी के करवे की मांग इस बार बढ़ी है। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा और सिक्कों की भी बिक्री हो रही है। परंपरागत मिट्टी के करवे भी खूब बिक रहे हैं।

करवा चौथ का पर्व पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर रखा जाने वाला व्रत माना गया है। इस बार करवा चौथ का व्रत रविवार को पड़ रहा है। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर भगवान गणेश की पूजा करते हुए सुहाग की दीर्घायु की कामना करेंगी। रात में चंद्र देवता को अर्घ्य देकर व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन


इस दौरान सुहागिनें सदा सुहागन होने का आशीर्वाद मांगेंगी। करवा चौथ के मौके पर करवा का विशेष महत्व होता है। संपन्न परिवारों की महिलाएं चांदी व अन्य धातुओं के बने करवे का पूजन करती हैं। इस बार भी करवा चौथ पर्व को लेकर बाजार सज गए हैं। सराफा की दुकानों पर चांदी से बने करवे बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच के चौक बाजार में स्थित सराफा दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। वहीं नानपारा के मुख्य बाजार तथा इमामगंज बाजार में स्थित सराफा की दुकानों पर भी करवे की बिक्री हो रही है। इमामगंज नानपारा के सराफा व्यवसायी अजय कुमार सोनी ने बताया कि 10 से 11 हजार मूल्य में चांदी के करवे उपलब्ध हैं।

इसके अलावा लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा छह से दस हजार रुपये में बिक रही है। उधर बाजार में परंपरागत मिट्र्टी के करवे भी बिकने लगे हैं। यह करवे 25 रुपये से लेकर 600 रुपये तक उपलब्ध हैं।

शहर और कस्बों में होता कैलेंडर का प्रयोग
गांवों में करवा चौथ को दीवालों पर उकेरा जाता है। हल्दी और चावल पीसकर महिलाएं लक्ष्मी-गणेश व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाएं बनाती हैं। जबकि शहर और कस्बों में करवा चौथ के कैलेंडर का प्रयोग कर पूजन-अर्चन होता है। इस बार कैलेंडर 30 रुपये से लेकर 150 रुपये में बाजार में उपलब्ध हैं।

कपड़ा बाजार भी सजा, साड़ियों की हो रही बिक्री
करवा चौथ पर्व को लेकर कपड़ों का बाजार भी सज गया है। साड़ियों की जमकर बिक्री हो रही है। शहर के गुरुद्वारा के निकट स्थित कपड़ा व्यवसायी सुमित कुमार कनोडिया ने बताया कि बीते वर्ष की अपेक्षा इस बार खरीददारी डेढ़ गुना अधिक चल रही है। भारी भीड़ उमड़ रही है। 500-10000 की रेंज में साड़ियां उपलब्ध हैं। जयपुर, दिल्ली और सूरत में बनी साड़ियों की मांग अधिक है। कैटलॉग की फैंसी साड़ियां भी महिलाओं को लुभा रही हैं।

अक्षय सुहाग की कामना के साथ कुरीतियां मिटाने का लेंगी संकल्प
करवा चौथ पति के दीर्घायु की कामना और परिवार के सुख समृद्धि का त्योहार है। इस बार भी करवा चौथ पर चांद का दीदार कर सुहागिनें अक्षय सुहाग की कामना करेंगी। उर्रा निवासी सतीश श्रीवास्तव का विवाह इसी वर्ष हुआ है। उनकी पत्नी पूजा श्रीवास्तव करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं।


उन्होंने कहा कि अक्षय सुहाग की कामना के साथ कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लूंगी। वहीं अमरेंद्र शर्मा की पत्नी रेखा शर्मा भी पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी। व्रत और पूजा को लेकर वह भी काफी उत्साहित हैं। बोलीं देश और समाज की सुरक्षा को भी व्रत के संकल्प में शामिल करना होगा। तभी व्रत पूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed