{"_id":"5c323e9dbdec22571b3c2f93","slug":"81546796701-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलोनी के पार्क की सफाई पर नजर रखेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलोनी के पार्क की सफाई पर नजर रखेंगी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। हनुमानपुरी कॉलोनी पार्क में 47 लाख रुपये की लागत से बन रहे पार्क की सफाई समेत अन्य कार्यों पर नजर रखने के लिए महिला समिति का गठन किया गया है।
यह समिति प्रत्येक माह बैठक कर पार्क की सफाई समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करेगी। शहर के मोहल्ला सूफीपुरा अंतर्गत हनुमानपुरी कालोनी में अमृत योजना के तहत पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है।
47 लाख रुपये की लागत से पार्क में विभिन्न निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। सौंदर्यीकरण का काम भी हो रहा है। इसी को देखते हुए महिला समिति हनुमानपुरी कालोनी का गठन किया गया है।
समिति की अध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव व निर्मला श्रीवास्तव ने बताया कि मोहल्ले के लोगों को पार्क के निर्माण का नक्शा नहीं उपलब्ध कराया गया है और नाली की सफाई के साथ ही नाली को ढकने के भी व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
इन सभी समस्याओं को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव से मुलाकात की जाएगी। रविवार को मंदिर में बैठक कर समिति ने अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की है।