{"_id":"5c3397d3bdec225697311f5f","slug":"61546885075-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भवानीपुर गांव में उत्पात मचाता रहा हाथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भवानीपुर गांव में उत्पात मचाता रहा हाथी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली हाथी का उत्पात, तीन मकान ढहाए
बिछिया (बहराइच)। जंगल से सटे भवानीपुर गांव में एक नेपाली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने तीन मकानों को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। गोला-पटाखा दगाने पर एक घंटे बाद हाथी जंगल की ओर गया।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत भवानीपुर गांव गेरुआ नदी के उस पार बसा है। गांव में आये दिन नेपाली हाथी उत्पात मचाते है। रविवार रात 11 बजे के आसपास एक नेपाली हाथी गांव में पहुंच गया।
उसने गांव निवासी मनीष बाबा, अरविंद व विद्यावती पत्नी सरदार के मकान को तहस-नहस कर दिया। एकाएक हमला होते देख ग्रामीणों ने भागकर जान बचाई। ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए गोले-पटाखे दागे। मशाल जलाई। इस पर लगभग एक घंटे बाद हाथी जंगल की ओर गया।
विज्ञापन
हाथियों ने लगभग डेढ़ लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया है। सुबह ग्रामीणों ने सूचना रेंज कार्यालय पर दी। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जांच करायी जा रही है। इसके बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।