{"_id":"5b6b1e6f4f1c1b9e3e8b5ec7","slug":"61533746799-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"38 सरकारी आवास से कब्जा हटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
38 सरकारी आवास से कब्जा हटा
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। कल्पीपारा सिंचाई कॉलोनी में 38 सरकारी आवासों पर लोगों का अवैध कब्जा था। इससे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को आवास नहीं मुहैया हो पा रहा था।
कर्मचारियों की शिकायत पर बुधवार को उप जिलाधिकारी सदर की अगुवाई में टीम ने 38 आवासों से कब्जा हटवाकर ताला लगवाया। तीन घंटे अभियान चलने से हड़कंप की स्थिति रही।
दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत कल्पीपारा में सिंचाई विभाग के सरयू नहर खंड के कार्यालय है। कार्यालयों में तैनात कर्मियों के रहने के लिए आवास भी बने हैं।
लेकिन सिंचाई विभाग की कॉलोनी के 38 आवासों पर कुछ लोग 10 से 15 वर्ष से भी अधिक समय से कब्जा कर रह रहे थे। इस कारण कर्मचारियों को किराए के मकानों में रहना पड़ रहा था।
परेशान कर्मचारियों ने पखवारे भर पूर्व सरयू नहर खंड चार के अभियंताओं से शिकायत की थी। इस पर सरयू नहर खंड चार के सहायक अभियंता ने कब्जेदारों को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
इसके बाद भी लोग कब्जा नहीं छोड़ रहे थे। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव के निर्देश पर एसडीएम सदर जुबेर बेग ने पुलिस फोर्स के साथ बुधवार सुबह कल्पीपारा कॉलोनी पहुंचकर कब्जा हटवाकर सरकारी आवासों को खाली करवाया।
कुछ कब्जेदारों से झड़प भी हुई। कहासुनी और अफरातफरी के बीच तीन घंटे अभियान चला। सभी 38 आवास से कब्जे हटवाकर एसडीएम ने सरकारी ताला लगवा दिया। इस दौरान कर्मचारी नेता इरशादुल हक समेत काफी संख्या में सिंचाई कर्मी और अभियंता भी मौजूद रहे।