फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   500 more buses will run for main jeth fair

Bahraich News: मुख्य जेठ मेले के लिए चलेंगी 500 और बसें

Thu, 11 May 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 11 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
500 more buses will run for main jeth fair
बहराइच। दरगाह मेले के मद्देनजर रोडवेज प्रशासन पांच सौ अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इसके लिए शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज को अस्थायी बस स्टैंड के रूप में तब्दील किया जाएगा। रोडवेज प्रशासन का दावा है कि रविवार को होने वाले मुख्य मेले से पहले सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी जाएंगी।दरगाह का जेठ मेला गुरुवार से शुरू हो गया है। मुख्य मेला 14 मई रविवार को होगा। जेठ मेले में आसपास के जिले समेत पूर्वांचल क्षेत्र के लाखों की संख्या में जायरीन का आना-जाना रहता है। इन्हें कोई परेशानी न हो इसके लिए जिले का निगम प्रशासन भी रोडवेज परिसर की चाक चौबंद व्यवस्था कराने में जुट गया है।
विज्ञापन

निगम प्रशासन ने जायरीन के आवागमन को लेकर पांच सौ अतिरिक्त बसों को चलाने का निर्णय लिया है। इसके बावजूद अगर बसों की संख्या कम पड़ती है, तो रोडवेज बस अड्डे से संचालित बसों के फेरे को बढ़ाने की भी योजना है। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए रोडवेज परिसर में लगे नलों व टोटियों को दुरुस्त करा दिया गया है। किसान पीजी काॅलेज से महाराज सिंह इंटर काॅलेज के बीच पड़ने वाले चौराहों पर दो-दो निगम कर्मियों की तैनाती भी की गई है। जिससे बाहर से आने वाली बसों का ठहराव कहीं बीच में न किया जा सके।
विज्ञापन


जायरीन को मिलेंगी सुविधाएं
दरगाह के जेठ मेले को देखते हुए रोडवेज परिसर में जायरीन के लिए तमाम व्यवस्थाएं बनाई जा रही है। गर्मी से बचने के लिए दो हवादार टेंट, पेयजल के लिए वाटर कूलर व पानी का टैंकर, बिजली, एक मोबाइल शौचालय के साथ परिसर के सभी शौचालयों आदि की व्यवस्था को चाक चौबंद रखने का निर्देश दिया गया है। महाराज सिंह काॅलेज को अतिरिक्त बस स्टैंड के रूप में अधिग्रहित किया गया है। पांच सौ अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम कुमार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed