फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   4845 beneficiaries got house keys

Bahraich News: 4845 लाभार्थियों को मिली आवास की चाबी

Wed, 18 Sep 2024 03:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Sep 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
4845 beneficiaries got house keys
महसी में आयोजित कार्यक्रम में आवास की चाबी देते विधायक सुरेश्वर सिंह।
बहराइच। भुवनेश्वर ओडिशा में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले में सभी 14 ब्लॉकों में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के 4845 लाभार्थियों को पीएम आवास की चाबी और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

चित्तौरा ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। डीएम मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट में पीएम के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सुना। इस अवसर पर सदर विधायक ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, पीडी डीआरडीए अनूप कुमार सिंह, उपायुक्त मनरेगा सतीश पाण्डेय व एनआरएलएम दीपक सिंह, बीडीओ विनोद यादव के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थी खलीलपुर की कृष्णावती व रूबी, अशोका के अनवर अली व इस्लाम अली, बख्शीपुरा के मोहित कुमार व इब्राहीम को आवास की चाबी सौंपी। 10 लाभार्थियों बहादुरपुर की सुग्गी व सायरा, डीहा की राबिया, बख्शीपुरा के अली हुसैन व जरीना, अमीनपुर नगरौर की यासमीन, अलिया बुलबुल की लैलतुननिसां व सुभान अली, नव्वापट्टी की सकीना व रूबीना को स्वीकृत-पत्र वितरित किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने बताया कि जिले में लगभग 6500 नए लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। इसमें से 459 लाभार्थी ब्लॉक चित्तौरा के हैं। वहीं महसी में विधायक सुरेश्वर सिंह, नानपारा में विधायक रामनिवास वर्मा, मिहींपुरवा में विधायक सरोज सोनकर आदि जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed