{"_id":"6869760fec6cdd63c4090ae9","slug":"41-bags-of-fertilizer-being-sent-to-nepal-seized-case-registered-bahraich-news-c-98-1-slko1011-133155-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल भेजी जा रही 41 बोरी खाद जब्त, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल भेजी जा रही 41 बोरी खाद जब्त, मुकदमा दर्ज
Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करों के पास से पकड़ी गई खाद। -संवाद
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर तस्कर सक्रिय हो गए हैं, अनुदानित खाद नेपाल भेज रहे हैं। इसकी भनक लगने पर शनिवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार ने एसएसबी टीम के साथ भादा नदी के पास छापा मारा। इस दौरान तस्करी कर ले जाई जा रही 41 बोरी खाद बरामद हुई। हालांकि तस्कर टीम को देखकर भाग गए। जिला कृषि अधिकारी ने अज्ञात तस्कर के खिलाफ मोतीपुर थाने में केस दर्ज करवाया है।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर लगातार छापे मारे जा रहे हैं। शनिवार को लौकाही गांव के पास तस्करों के सक्रिय होने व भादा नदी के रास्ते खाद की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी।
इसके बाद एसएसबी टीम के साथ भादा नदी के पास छापा मारा गया। कुछ व्यक्ति यूरिया व डीएपी आदि खाद ले जाते दिखे। टीम देखकर तस्कर बोरी छोड़ नेपाल भाग गए। मौके से 41 बोरी अनुदानित खाद बरामद हुई। बरामद खाद को सीज कर मोतीपुर थाने में अज्ञात तस्कर के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
सीमावर्ती दुकानों का होगा सत्यापन, मिलीभगत मिलने पर होगा केस
जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि सीमावर्ती दुकानों के स्टॉक व बिक्री की नियमित जांच की जाती है। साथ ही उन्हें पुराना स्टॉक खत्म होने पर ही दूसरी खाद दी जाती है। खाद की तस्करी के चलते सीमावर्ती दुकानों का विस्तृत सत्यापन कराया जाएगा। अगर किसी दुकानदार की संलिप्तता मिली तो दुकान सीज करने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। किसानों से भी आवश्यकतानुसार खाद लेने की अपील की गई है।