{"_id":"64a30e6bda56c4c1cd0d1b6b","slug":"39-poor-people-of-dharmapur-got-land-bahraich-news-c-13-1-317909-2023-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: धर्मापुर के 39 गरीबों को मिली भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: धर्मापुर के 39 गरीबों को मिली भूमि
Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। तहसील मोतीपुर के ग्राम धर्मापुर के 39 भूमिहीनों को पट्टा जारी हुआ था। हालांकि भूमि पर भूमफियाओं ने कब्जा कर रखा था। एसडीएम ने शिकायत मिलने पर सब को कब्जा दिलवा दिया है।
एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि कुछ भूमाफिया वाद दायर कर जमीन पर हक जता रहे थे। समाधान दिवस में ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जिस पर हुई जांच में भूमि पर नाजायज कब्जे का पता लगा। एसडीएम ने दायर वाद निरस्त कर पट्टाधारकों को भूमि आवंटित करने का आदेश पारित किया।
एसडीएम के आदेश पर लेखपाल लाल बहादुर शुक्ला तथा वंशराज ने सोमवार को जयराम, गेंदरानी, विक्रम व परदेशी आदि 39 पट्टेदारों को आवंटित भूमि पर कब्जा दिला दिया।
विज्ञापन
लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
ग्राम पंचायत मधवापुर के ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दो दिन तक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने के बाद सोमवार को मिहींपुरवा तहसील मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
उपजिलाधिकारी मिहींपुरवा संजय कुमार ने बताया कि मधवापुर के ग्रामीणों ने पैसा लेकर पट्टा बनाने का आरोप लगाते हुए लेखपाल के खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। तहसीलदार से जांच करवाई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।