फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   36 Lekhpals in the district surrendered the records held under additional charge.

Bahraich News: जिले में 36 लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार का जमा किया बस्ता

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
36 Lekhpals in the district surrendered the records held under additional charge.
पयागपुर। तहसील में लेखपालों की कमी और बढ़ते कार्यभार के विरोध में मंगलवार को 36 लेखपालों ने अतिरिक्त प्रभार वाले हलकों के बस्ते और अभिलेख रजिस्ट्रार कानूनगो राममूर्ति को सौंप दिए। लेखपाल संघ के अनुसार तहसील में 65 हलका स्वीकृत हैं, जबकि 36 लेखपाल ही कार्यरत हैं। ऐसे में 29 हलका रिक्त हैं और कई लेखपाल दो से तीन क्षेत्रों का काम संभाल रहे थे। तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में लेखपालों ने कहा कि वे अपने मूल हलके का काम करेंगे, लेकिन अतिरिक्त प्रभार नहीं संभालेंगे। मंगलवार को तहसील अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में लेखपाल तहसील पहुंचे और अतिरिक्त प्रभार वाले क्षेत्रों के बस्ते रजिस्ट्रार कानूनगो राममूर्ति को सौंपे। इस दौरान तहसील मंत्री विनय मिश्रा, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला, पुष्कर तिवारी, पवन सिंह, उमेश सिंह, हिमांशु पांडेय, नितिन तिवारी, आकाश पांडेय, कदीर समेत कई लेखपाल मौजूद रहे। अतिरिक्त प्रभार छोड़ने से रिक्त हल्कों में पैमाइश, दाखिल-खारिज, वरासत और प्रमाणपत्रों की रिपोर्ट समेत राजस्व कार्य प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed