फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   3.33 lakh withdrawn in the name of repair, hand pumps are lying damaged

Bahraich News: मरम्मत के नाम पर निकाल लिए 3.33 लाख, खराब पड़े हैं हैंडपंप

Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 09 May 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
3.33 lakh withdrawn in the name of repair, hand pumps are lying damaged
नानपारा के तुल्सीपुर में खराब पड़ा हैंडपंप। 
नानपारा (बहराइच)। बलहा ब्लॉक की ग्राम पंचायत तुलसीपुर में 62 हैंडपंपों के रिबोर व मरम्मत के नाम पर सरकारी धन की गोलमाल करने का मामला सामने आया है। इस मद में ग्राम पंचायत ने दो वर्ष में 3.33 लाख रुपये निकाल लिए। जबकि हैंडपंपों की स्थिति जस की तस है। इसकी शिकायत गांव के ही एक कुछ लोगों ने डीएम से की है।
विज्ञापन

बलहा ब्लॉक के तुलसीपुर में हैंडपंप मरम्मत व रिबोर के नाम पर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां प्रधान और सचिव की मिलीभगत से लाखों रुपये की सरकारी रकम का भुगतान तो किया जा रहा है, लेकिन धरातल पर हैंडपंपों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पेयजल के लिए ग्रामीण परेशान हैं, जबकि मरम्मत और रिबोर के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट कर लिया गया। आंकड़ों के मुताबिक इस पंचायत में कागजों पर 62 हैंडपंप लगे हैं, लेकिन मौके पर केवल 15 से 20 हैंडपंप ही मौजूद हैं, जो पानी नहीं दे रहे हैं। जबकि वित्तीय वर्ष 23 व 24 में इन हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर के नाम पर तीन लाख 33 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन

रिबोर में अनियमितताएं
इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत के नाम पर लगभग हर माह पैसे का भुगतान किया गया। इसमें जुलाई, सितंबर व दिसंबर 24 में तीन-तीन बार, जनवरी में दो बार और मार्च व अप्रैल में भी भुगतान किया गया है। यही स्थिति 2022 व उससे पहले की भी थी। जहां रिबोर व मरम्मत के नाम पर कई बार पैसे निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

होगी जांच

गांव पंचायत में ऐसी अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरे मामले की जांच होगी। -मोनिका रानी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed