फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   319 candidates appeared in the university examination

Bahraich News: विश्वविद्यालय की परीक्षा में शामिल हुए 319 परीक्षार्थी

Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 31 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
319 candidates appeared in the university examination
बहराइच के केडीसी में परीक्षा देते विद्यार्थी। 
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित जिले के महाविद्यालयों में शुक्रवार को बीए छठे सेमेस्टर समाजशास्त्र की परीक्षा कराई गई। किसान पीजी कॉलेज में 322 में से 319 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार महिला पीजी कॉलेज और गायत्री विद्यापीठ कॉलेज रिसिया समेत स्ववित्त पोषित कॉलेज में भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा से पूर्व अलग-अलग टीम ने छात्र-छात्राओं की तलाशी ली। बाद में परीक्षा कक्षों में भी कक्ष निरीक्षकों और आंतरिक उड़ाका दल के सदस्यों ने परीक्षा कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी परीक्षार्थी के नकल करते हुए पकड़े जाने की सूचना नहीं है। किसान पीजी कॉलेज में परीक्षा कार्य का निर्देशन केंद्र व्यवस्थापक विनय सक्सेना ने किया। इनका सहयोग प्रोफेसर डाॅ. उस्मान, प्रोफेसर डाॅ. सूर्यभान रावत, डाॅ. नीरज पांडे, डाॅ. संदीप मिश्र, डाॅ. जेपी तिवारी, डाॅ. विवेक जायसवाल, डाॅ. शिव कुमार मिश्र, डाॅ. धर्मेंद्र त्रिपाठी तथा सतीश सिंह कर रहे थे। महिला पीजी कॉलेज में परीक्षा केंद्र का निर्देशन केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर डाॅ. प्रिया मुखर्जी तथा गायत्री पीजी कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक डाॅ. डीडी तिवारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed