फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   300 women took out Kalash Yatra

300 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

Mon, 30 Sep 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
300 women took out Kalash Yatra
मिहींपुरवा के मझाव गांव में कलश यात्रा में शामिल महिलाएं। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। बदलूदास बाबा स्थान से सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की करीब 300 महिलाएं सिर पर कलश रखकर गांव का भ्रमण करते हुए सरयू नदी के तट पर पहुंचीं। यहां से जल भरकर गांव का भ्रमण करते हुए पुन: पूजा स्थल पहुंचीं, जहां विधिविधान से कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर के मझाव में स्थित बदलूदास बाबा स्थान से कलश यात्रा निकाली गई। संचालक ग्राम प्रधान मझाव रामकुबेर गौतम ने बताया कि क्षेत्र की लगभग 300 महिलाएं सिर पर कलश रखकर बदलूदास मंदिर से रवाना हुईं।
विज्ञापन

कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए गंगापुर में स्थित सरयू नदी के तट पर पहुंचीं। यहां पर महिलाओं ने कलश में जल भरा। इसके बाद पुन: गांव का भ्रमण करते हुए महिलाएं मझाव गांव पहुंचीं। यहां पर विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा की गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान गंगापुर रमेश कुमार मौर्य, वीरेंद्र सिंह, समिति अध्यक्ष नरेंद्र मौर्या, मनोज कुमार, पारस नाथ, सीताराम, लालकेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed