फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   291 complaints received, only 29 resolved

Bahraich News: शिकायतें मिलीं 291, निपटीं महज 29

Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 05 Apr 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
291 complaints received, only 29 resolved
बहराइच। जिले की विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस औपचारिकताओं के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान 291 फरियादियों के प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 29 का ही मौके पर निपटारा किया जा सका, जबकि 262 मामलों में जांच का आश्वासन देकर फरियादियों को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन



जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से शासन ने प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित करने की व्यवस्था की है, लेकिन ज्यादातर मामलों में मौके पर समाधान न होने से व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन



पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में आयोजित समाधान दिवस में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सीडीओ मुकेश कुमार व अन्य अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 83 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल सात का ही निस्तारण मौके पर किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



नानपारा प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में 58 मामले आए, जिनमें से सात मामलों का ही निस्तारण हो सका। वहीं मिहींपुरवा में 18 में से दो, कैसरगंज में 72 में से आठ, महसी में 29 में से तीन तथा सदर तहसील में 31 में से केवल दो शिकायतों का ही निस्तारण किया जा सका।


तहसील दिवस के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त जन शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक कार्यालय में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।


पयागपुर तहसील क्षेत्र के लालपुरवा गांव निवासी तिलकराम वर्मा ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग एक ही नाम पर दो मीटर दर्शाकर गलत तरीके से बिल वसूली कर रहा है। शिकायत के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीडीओ ने मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।




पयागपुर तहसील क्षेत्र के खुनैरा गांव निवासी नानबच्चे ने बताया कि गांव का सरकारी ट्यूबवेल महीनों से खराब पड़ा है। विभागीय लापरवाही के कारण खेतों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed