{"_id":"5fe229848ebc3e3b865b408b","slug":"26-thousand-population-of-kaiserganj-will-get-urban-facilities-bahraich-news-lko55623529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैसरगंज की 26 हजार आबादी को मिलेंगी शहरी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैसरगंज की 26 हजार आबादी को मिलेंगी शहरी सुविधाएं
विज्ञापन
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज कस्बे को नगर पंचायत बनाने की अरसे से उठ रही मांग पर सोमवार को कैबिनेट की मुहर लग गई। 10 राजस्व गांवों को शामिल करते हुए नगर पंचायत कैसरगंज बनाई गई है। यहां की 26 हजार की आबादी को अब शहरी सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में काम शुरू हो जाएगा।
कैसरगंज कस्बा नगर पंचायत की सुविधाओं और मानक के अनुरूप पहले से ही तैयार था। इसका प्रस्ताव भी काफी पहले ही भेजा जा चुका था। इसके बावजूद करीब एक दशक से फाइलों में ही दबा हुआ था। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के प्रयासों के बाद कैसरगंज कस्बे को कैबिनेट की बैठक में नगर पंचायत बनाए जाने की मंजूरी प्रदान की गई है। इसकी सूचना मिलने से क्षेत्र के लोग खुशी से झूम उठे। कैसरगंज कस्बे को नगर पंचायत बनाए जाने में आसपास के 10 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों समेत करीब 26 हजार आबादी को अब शहरी क्षेत्रों की सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा ने बताया कि कैसरगंज नगर पंचायत में अब लोगों को पेयजल, आवास, सड़क, सुरक्षा, बैंकिंग सेवाओं आदि की बेहतर सुविधा मुहैया हो सकेगी।
इन मानकों पर हुआ मंथन
कैसरगंज कस्बे में पुलिस थाना, सीओ कार्यालय, ब्लॉक कार्यालय, व्यावसायिक केंद्र, स्कूल, सीएचसी उपलब्ध है। इसके साथ ही विद्युत पारेषण केंद्र, आठ बैंक शाखाएं, दस एटीएम सेंटर, अत्याधुनिक पोस्ट ऑफिस, गल्लामंडी और पेट्रोल पंप आदि सुविधाएं भी हैं। जिस पर मंथन के बाद कैसरगंज को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव पर कैबिनेट ने मुहर लगाई है।
विज्ञापन
तेजी के साथ होंगे विकास कार्य
कैसरगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष रामेंद्रदेव सिंह ने कहा कि नगर पंचायत बनने से कस्बे में तेजी से विकास कार्य शुरू होंगे। चिकित्सक डॉ. असलम खान ने कहा कि अरसे से चली आ रही मांग पर अब मुहर लगी है। कस्बेवासियों को भी अब शहरी सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है। पूर्व प्रधान कौशलेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर पंचायत बनाने के लिए आवाज बहुत पहले से उठ रही थी। मगर फाइलों में ही सब रह जाता था। ग्रामीण आवेश ने कहा कि नगर पंचायत बनने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। सरकार का कदम सराहनीय रहा है।
क्षेत्रफल (एकड़ में)- 3862.580
जनसंख्या- 26101
कैसरगंज नगर पंचायत में शामिल राजस्व गांव
1. डिहवा शेर बहादुर सिंह
2. ऐनी हतिंसी
3. जमालुद्दीनपुर
4. पबना
5. पबनी
6. चकपिहानी
7. कसेहरी खुर्द
8. नौगइयां
9. रुकनापुर कला
10. गुथिया