फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   दो करोड़ से मिहींपुरवा में बनेंगीं सड़कें

दो करोड़ से मिहींपुरवा में बनेंगीं सड़कें

Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
दो करोड़ से मिहींपुरवा में बनेंगीं सड़कें
उर्रा (बहराइच)। मिहींपुरवा विकासखंड में सड़क निर्माण के लिए शासन ने 2.20 करोड़ रुपये बजट जारी किया है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने निर्माण कार्य की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


टेंडर हफ्ते भर पूर्व निकाला गया है। दो महीने में काम पूरा होगा। सड़कों के निर्माण होने से 10 गांव के लोग सीधे ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी।
विज्ञापन


मिहींपुरवा विकासखंड में सड़कें जर्जर हैं। ग्रामीणों ने बलहा विधायक को पत्र देकर सड़क निर्माण कराने की मांग की थी। विधायक ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर सरयू नहर के हंसुलिया पुल से बोझिया पुल तक नहर पटरी का मार्ग निर्माण की रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलहा के भाजपा विधायक अक्षयवर लाल गौड़ ने बताया कि हंसुलिया पुल से बोझिया पुल तक नहर पटरी मार्ग, गंगापुर मंडी के निकट से नहर पटरी मार्ग तथा बिचपरी पुल से बोझिया तक मार्ग निर्माण के लिए शासन को पत्र लिखा था।

शासन ने सड़क निर्माण को हरी झंडी देते हुए बजट आवंटित कर दिया। इस पर पिछले हफ्ते टेंडर निकाला गया। मंगलवार को सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक अक्षयवर लाल गौड़ ने भूमि पूजन कर किया।

विधायक ने बताया कि इस सड़क के निर्माण से 10 गांव के लोग सीधे ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ जाएंगे। लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी। तीनों मार्ग निर्माण पर 2.20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। सभी सड़कों की दूरी करीब साढ़े सात किलोमीटर है।


इन सड़कों का होगा निर्माण
-बिचपरी पुल से गोपिया पुल तक 1850 मीटर
-हंसुलिया से बोझिया गांव तक दो किलोमीटर।
-गिरिजापुरी से पेट्रोल पंप तक चार किलोमीटर।

इन गांवों को मिलेगा लाभ
सड़क निर्माण पूरा होने से गंगापुर, मधवापुर, मिश्रापुर, बोझिया, गोलहना, गिरिजापुरी, बिचपरी, हरखापुर, अमृतपुर समेत 10 से अधिक गांव के लोग सीधे ब्लॉक मुख्यालय से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed