{"_id":"5c2a4b77bdec2256e821edd4","slug":"21546275703-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के झुंड ने पुलिस टीम को दौड़ाया, सभी ने भागकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के झुंड ने पुलिस टीम को दौड़ाया, सभी ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट गांव में रविवार शाम सुजौली थाने की पुलिस टीम का रास्ता जंगली हाथियों ने रोक लिया। चालक ने हार्न बजाया तो हाथी वाहन की तरफ ही दौड़ पड़े।
इस पर पुलिसकर्मियों ने वाहन समेत भागकर जान बचाई। एक घंटे बाद हाथियों का झुंड गेरुआ पार के जंगल की ओर गया। हाथियों के हमले से पुलिसकर्मी भी दहशतजदा रहे।
सुजौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह टीम के साथ रविवार शाम को एक केस की विवेचना के सिलसिले में कतर्नियाघाट गांव की ओर जा रहे थे।
जंगल में सेंट्रल स्टेट फार्म के निकट पुलिसकर्मियों की जीप पहुंची तो रास्ते में जंगली हाथियों का झुंड दिखा। चालक ने हार्न बजाया तो हाथी जीप की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
किसी तरह चालक ने वाहन को मोड़कर जीप दौड़ाई, तब पुलिसकर्मियों की जान बच सकी। एक घंटे बाद हाथियों का झुंड गेरुआ नदी पार कर जंगल में चला गया।
तब पुलिस टीम कतर्नियाघाट गांव की ओर जा सकी। हाथियों के नेपाल के रायल बर्दिया नेशनल पार्क से जंगल में पहुंचने के कारण वनकर्मियों ने ग्रामीणों को भी अलर्ट कर दिया है।