फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Bahraich: Tigress strolls on the road with three cubs; traffic halted for five minutes.

बहराइच: सड़क पर बाघिन ने तीन शावकों संग की चहलकदमी, पांच मिनट तक थमा रहा ट्रैफिक

Thu, 03 Sep 2026 05:47 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Thu, 03 Sep 2026 05:47 PM IST
सार

करीब पांच मिनट तक बाघिन और शावकों की मौजूदगी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थमी रही। राहगीर अपनी गाड़ियों में बैठे रहे और वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते रहे।
 

विज्ञापन
Bahraich: Tigress strolls on the road with three cubs; traffic halted for five minutes.
बाघिन ने तीन शावकों संग की चहलकदमी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में बुधवार देर रात उस समय सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई, जब मोतीपुर-बिछिया मार्ग पर गिरिजापुरी पेट्रोल पंप के पास एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ सड़क पर चहलकदमी करती दिखाई दी। बाघिन और शावकों को सड़क पर देखकर राहगीरों ने अपने वाहन रोक दिए। लोगों ने सुरक्षित दूरी से इस दुर्लभ नजारे का वीडियो भी बनाया।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघिन कभी सड़क के एक ओर तो कभी दूसरी ओर अपने तीनों शावकों के साथ घूमती रही। करीब पांच मिनट तक बाघिन और शावकों की मौजूदगी के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही थमी रही। राहगीर अपनी गाड़ियों में बैठे रहे और वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते रहे।
विज्ञापन


अशफाक, मनीष, शोएब और मतीन समेत अन्य राहगीरों ने बताया कि बाघिन काफी देर तक शावकों के साथ सड़क पर मौजूद रही। इसके बाद वह तीनों शावकों को लेकर जंगल की ओर चली गई, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाघिन का तीन शावकों के साथ सड़क पर दिखाई देना क्षेत्र में वन्यजीवों की सक्रियता का संकेत माना जा रहा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।


वन क्षेत्र से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों से अपील है कि वन्यजीव दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। उनके करीब जाने, शोर करने या रास्ता रोककर उन्हें परेशान करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed