फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अस्पताल से लापता बालिका दरगाह में मिली

अस्पताल से लापता बालिका दरगाह में मिली

Tue, 01 Jan 2019 10:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल से लापता बालिका दरगाह में मिली
बहराइच। बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला जिला अस्पताल में भर्ती है। उसकी चार वर्षीय पुत्री सोमवार को रहस्यमय हालत में लापता हो गई थी।
विज्ञापन


बालिका को दरगाह पुलिस ने देर रात बरामद कर परिवारीजनों को सौंप दिया है। बलरामपुर जिले के महाराजगंज थाना अंतर्गत लोहेपनिया गांव निवासी नीतू मिश्रा पत्नी दिनेश मिश्रा को प्रसव पीड़ा हो रही थी।
विज्ञापन


बलरामपुर के चिकित्सकों ने ऑपरेशन से प्रसव होने की बात कहते हुए नीतू को जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया। वहां पर सात दिन पूर्व नीतू को जिला महिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अपने साथ चार वर्षीय बेटी जाह्नवी उर्फ पूजा को भी लेकर गई थी। सोमवार सुबह पूजा लापता हो गई। बालिका को बाहर घूमते हुए छावनी चौराहे के पास पहुंच गई।


वहां पर सलारगंज चौकी प्रभारी इंद्रसेन सिंह ने उससे जानकारी ली। इसके बाद परिवारीजनों की तलाश शुरू की गई। प्रभारी निरीक्षक अफसर परवेज ने बताया कि देर रात कोतवाली नगर से संपर्क कर बालिका को परिवारीजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed