{"_id":"5acceef74f1c1b533e8b460d","slug":"191523379959-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडवाइजरी
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से सब्जियों की कीमतों में उछाल
आवक कम होने से बढ़े दाम
फोटो 26-28 है।
एडवाइजरी
बहराइच। बारिश से थोक मंडी में सब्जी की आवक अचानक प्रभावित हुई है। सब्जियों के भाव आसमान छूने लगे हैं। आलू का मूल्य अचानक बढ़ा है। टमाटर थाली से पहले ही गायब हो चुका है। आवक कम होने से आलू सब्जियों के दामों में भी उछाल आ गया है। सभी सब्जियों के मूल्य में वृद्धि हुई है। भिंडी, लौकी, करेला के भाव भी आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
तराई में हो रही भारी वर्षा से सब्जियों की खेती प्रभावित हुई है। जलभराव से सब्जियां खेत से निकल नहीं रही हैं। ऐसे में मंडी में आवक नहीं हो पा रही है। इसका असर सब्जियों की बिक्री पर देखने को मिल रहा है। चार दिन पहले की अपेक्षा अचानक मूल्य में 15 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आलू के दाम अचानक चढ़ गए हैं। लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। लग रहा है कि टमाटर की तरह आलू भी थाली से गायब हो जाएगा। यह स्थिति सिर्फ जिला मुख्यालय ही नहीं, ग्रामीण अंचलों के बाजारों में भी देखने को मिल रही है। सब्जी खरीदने के लिए पहुंचने वाले लोग मोलभाव कर जेब टटोलते दिख रहे हैं।
पीपल चौराहा के निकट सब्जी व्यवसायी शमीम व गुरुनानक चौक का निकट सब्जी का व्यवसाय करने वाले चुन्नन और नौशाद ने बताया कि तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही वर्षा से गांव से सब्जियां नहीं आ रही हैं। बाहर से आलू, शिमला मिर्च, तरोई और परवल की आवक होती थी। लेकिन वह भी प्रभावित है।
विज्ञापन
सब्जियों के मूल्य एक नजर में
सब्जी वर्तमान मूल्य चार दिन पहले
परवल 60 40
तरोई 40 30
लौकी 30 25
कद्दू 30 25
शिमला मिर्च 120 80
टमाटर 40 30
आलू सफेद 20 18
आलू काटनर 22 20
घुइया (अरुई) 30 24
करेला 60 40
बैगन 30 25
नोट : सब्जियों की कीमत रुपये प्रति किग्रा. है।
वर्षा थमने पर भाव कम होने के आसार
बहराइच मंडी के सब्जी व्यवसायी सराफत ने बताया कि तीन दिन से लगातार वर्षा होने के कारण बाहर से सब्जियां नहीं आ पा रही हैं। इस कारण अचानक मूल्य बढ़ा है। उन्होंने कहा कि वर्षा थमने के बाद आगामी सप्ताह में सब्जियों के मूल्य में गिरावट होने की संभावना है।