{"_id":"648b4b3130765092d9002298","slug":"1906-legacy-registered-in-campaign-1230-cases-settled-bahraich-news-c-13-1-290511-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: अभियान में दर्ज हुई 1906 वरासत, निपटाएं गए 1230 प्रकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: अभियान में दर्ज हुई 1906 वरासत, निपटाएं गए 1230 प्रकरण
Thu, 15 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। वरासत अभियान व स्वामित्व योजना के तहत संचालित निर्वादित वरासत अभियान के तहत जिले में 31 मई से 15 जून तक संचालित विशेष अभियान के पहले चरण में वरासत दर्ज करने के कुल 1906 मामले निपटाए गए। इसके साथ ही कुल 1392 राजस्व ग्रामों में लेखपालों द्वारा सत्यापन में 2936 मृतक खातेदारों की संख्या पाई गयी।
राजस्व निरीक्षकों ने वरासत से जुड़े 1230 प्रकरणों में को निस्तारित कराने के आदेश भी पारित किए। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने राजस्व कर्मियों के इस कार्य की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि कोई भी मृतक खातेदार के वारिसानों का वरासत होने से छूटने न पाए। वह कलेक्ट्रेट सभागार में अभियान के तहत हुए कार्यों की समीक्षा कर रही थी।
इस दौरान हुई आबादी सर्वेक्षण की स्वामित्व योजना की समीक्षा में पाया गया कि जिले में 1207 ग्रामों में ड्रोन द्वारा सर्वे करा लिया गया है तथा अब तक 53 हजार 164 ग्रामीणों को मालिकाना हक संबंधी प्रमाण पत्र घरौनी का वितरण भी किया जा चुका है। डीएम ने तहसीलदारों को चेताया कि स्वामित्व योजना के अन्तर्गत गलत रिर्पोटिंग करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई होगी। निर्देश दिया कि लेखपाल प्रति दिन प्रगति की तुलनात्मक रिपोर्ट तैयार कर अपनी आख्या प्रस्तुत करे।
विज्ञापन
डीएम ने आईजीआरएस स्तर पर शिकायतों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताते हुए लंबित प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित कराने का निर्देश भी दिया। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
पेंशन प्रकरणों को समय पर निपटाए : डीएम
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों के पेंशन संबंधित प्रकरणों को भी समयबद्ध स्तर पर निपटाया जाए। लंबित पेंशन प्रकरणों को शीघ्र अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन, देवीपाटन मण्डल, गोंडा को तत्काल प्रेषित किए जाए। ताकि शीघ्रता से इनका निस्तारण हो सके। डीएम ने जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि शासनादेश में दी गई व्यवस्था के अनुसार अपेक्षित कार्यवाही करते हुए समय से पेंशन संबंधी पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।