फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   185 students reached Bahraich from Prayagraj

प्रयागराज से 185 छात्र पहुंचे बहराइच, झलकी खुशी

Wed, 29 Apr 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
185 students reached Bahraich from Prayagraj
बहराइच। प्रयागराज से मंगलवार दोपहर छह बसों से छात्रों को बहराइच रवाना किया गया था। देर रात सभी 156 छात्र बहराइच पहुंचे। वहीं बुधवार की देर शाम तक एक बस से 29 छात्र और पहुंचे। इन सभी के चेहरे पर घर पहुंचने की खुशी की झलक साफ दिखाई दी। सभी को प्रशासन ने थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन करा दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को वापस लाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। तो वहीं दूरदराज पढ़ने वाले छात्रों को भी उनके घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसी के तहत प्रयागराज में पढ़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने गए छात्रों को भी घर लाने की कवायद शुरू की गई थी। इसके तहत प्रयागराज में पढ़ने वाले बहराइच के 185 छात्र चिह्नित किए गए। इन सभी को लाने के लिए परिवहन निगम द्वारा छह बसें भेजी गईं थीं। मंगलवार की दोपहर बसें सभी को लेकर बहराइच के लिए रवाना हुईं। इन बसों से देर रात 156 छात्र बहराइच पहुंचे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्लभ लवानिया ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बाद देर रात सभी छात्र बहराइच पहुंचे। रोडवेज पहुंचने पर अन्नरथ के संचालक संदीप मित्तल द्वारा लंच पैकेट भेजकर सभी को भोजन कराया गया। इन सभी को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया है। इसके अलावा बुधवार देर शाम भी एक बस पहुंची है जिसमें 29 छात्र थे। इन सभी को भी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed