फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   18 houses set on fire

आग लगने से 18 घर जले

Thu, 26 Mar 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
18 houses set on fire
उर्रा (बहराइच)। गड़रियनपुरवा में गुरुवार दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने अन्य मकानों को आगोश में ले लिया। इससे 18 घर जलकर राख हो गए। एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। पुलिसकर्मियों ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

मोतीपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गड़रियनपुरवा में दोपहर में लोग बैठे थे। इसी दौरानगांव निवासी हरद्वारी के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग बुझाने की कोशिश करते, तब तक लपटों ने पड़ोसी मोंगरे, रामनाथ, रामनरेश, विश्राम, गोविंद, सुनेसर, मायाराम, राम मूरत, मनोहर, तीरथराम समेत 18 ग्रामीणों के मकान को आगोश में ले लिया। पछुवा हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन

देखते ही देखते 18 ग्रामीणों के मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए। एक मवेशी की झुलसकर मौत हो गई। लोगों ने सूचना तहसील व पुलिस को दी। आग लगने की सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला, चौकी इंचार्ज हरीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में लगभग 10 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। इस मामले में उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिली है। लेखपालों को गांव भेजा गया है। क्षति रिपोर्ट मिलने के बाद मुआवजे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed