{"_id":"5980b4f54f1c1ba7518b4667","slug":"171501607157-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रीन क्लीन नहीं बन सका बहराइच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रीन क्लीन नहीं बन सका बहराइच
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों खर्च के बाद भी ग्रीन क्लीन नहीं बन सका बहराइच
बहराइच। करोड़ों खर्च होने के बाद भी बहराइच शहर को ग्रीन क्लीन बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। भारत सरकार की ओर से माह भर पूर्व जारी की गई रेटिंग में बहराइच शहर स्वच्छता के मामले में 434वें पायदान पर मिला। इसके बावजूद शहर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। गली मोहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हैं।
केंद्र सरकार ने वर्ष 2014 में कामकाज संभालने के साथ ही देश में स्वच्छता को विकास का महत्वपूर्ण अंग बताया था। जिसके तहत स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत सर्वेक्षण 2017 की रिपोर्ट को जनता से साझा किया गया तो रिपोर्ट में स्वच्छता के मामले मेें बहराइच बिल्कुल निचले पायदान पर मिला। सर्वेक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद जिला प्रशासन ने जोरदार ढंग से सफाई अभियान की शुरूआत की लेकिन सिलसिला महज अधिकारियों द्वारा अखबारों में फोटो खिंचवाने तक सिमट गया। हालात ये हैं कि शहर बहराइच के कई वार्ड भीषण गंदगी की चपेट में हैं। बरसात के समय हालात और भी खराब हो जाती है। जिला व नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है।