{"_id":"5c34d71bbdec22388331078e","slug":"161546966811-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों की हड़ताल से दो अरब का कारोबार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों की हड़ताल से दो अरब का कारोबार प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। जिले में मंगलवार को हड़ताल से सभी बैंकों में ताले लटकते रहे। बैंक कर्मियों ने कामकाज ठप कर नारेबाजी की। जिले के 129 बैंकों में ताले लटकने से लगभग दो सौ करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ है।
उपभोक्ताओं अपनी जरूरत के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंचे, लेकिन हड़ताल का पता लगने पर उल्टे पांव लौटने को मजबूर रहे।
यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के निर्देश के तहत मंगलवार को यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। सुबह दस बजे बैंककर्मियों ने बैंकों के गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इससे जिले में बैंकिंग कामकाज ठप रहा। मंडलीय इलाहाबाद कार्यालय शाखा परिसर में बैंक कर्मियों की सभा हुई। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष दिनेश कुमार व जिला मंत्री कृष्णकांत अवस्थी ने कहा कि सरकार बैंकिंग व्यवस्था में सुधार के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
जिसके कारण हड़ताल का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीति तथा मजदूर विरोधी श्रम नीति से बैंकों में दिक्कतें बढ़ रही हैं।
मनमाने तरीके से बैंकिंग व्यवस्था संचालित करने की कोशिश हो रही है। कर्मचारियों की भर्ती न होने से प्रतिदिन बैंक कर्मी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
सहायक मंत्री अफरोज आलम लारी ने कहा कि बैंक कर्मियों को पेंशन देने की मांग अरसे से हो रही है। लेकिन सरकार चुप्पी साधे हुए है। इस दौरान शिवाजी जायसवाल, राकेश कुमार, वैभव, लालजी जायसवाल, राजेंद्र मीना, योगेश वर्मा, प्रीतम, शक्ति कुमार, प्रदीप कुमार, महेश, जमाल, अनिल यादव, रामकुमार, रामअवतार आदि मौजूद रहे।
उधर, इलाहाबाद यूपी ग्रामीण ऑफिसर्स एवं इंप्लाइज एसोसिएशन अरेबिया के अध्यक्ष घनश्याम त्रिपाठी व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में बैंक अधिकारी भी हड़ताल पर रहे।
सभी ने कहा कि सरकार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद पेंशन योजना नहीं लागू की जा रही। प्रोन्नति नीति में असमानता बरकरार है।
इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय में सभा भी हुई, जिसे अधिकारी संघ भिनगा के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, बृजेंद्र अवस्थी, राजकुमार मिश्रा, केएन तिवारी आदि ने संबोधित किया। संचालन शशांक त्रिपाठी ने किया।
सभी बैंकों में बुधवार को हड़ताल से कामकाज ठप रहा। इससे लगभग 200 करोड़ का लेनदेन जिले में प्रभावित हुआ है। इसमें लगभग 95 करोड़ का चेक क्लीयर नहीं हो सके।
-बलराम साहू, लीड बैंक प्रबंधक
निजी बैंकों ने दिया समर्थन
इस बार यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर जिले के सभी बैंकों में तालाबंदी रही। निजी बैंकों ने भी दोपहर बाद कामकाज ठप कर समर्थन दिया। जिले में बैंकिंग कार्य प्रभावित रहा।
दोपहर में खाली हो गए एटीएम
बैंकों की हड़ताल सेे जिले के एटीएम में भी दोपहर में पैसा खत्म हो गया। लोग परेशान रहे। किसी ने हितमित्र तो किसी ने परिचितों से उधार लेकर काम चलाया।
शहर निवासी अकील और अल्ताफ ने बताया कि सुबह बैंक पहुंचे तो पता हड़ताल है। एटीएम पहुंचने पर वहां सर्वर डाउन मिला।
गुदड़ी निवासी राहुल मिश्रा व डिगिहा क्षेत्र निवासी डॉ. विवेक दीक्षित ने कहा कि डिगिहा और पानी टंकी पर लगे एक भी एटीएम नहीं चल रहे थे, जिस कारण पैसा नहीं निकल सका।