{"_id":"5d0bb5af8ebc3e0a623d8fd1","slug":"15610484806-bahraich-news136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की तलाश में पहुंचे बारहसिंघा को कुतों ने नोंचकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की तलाश में पहुंचे बारहसिंघा को कुतों ने नोंचकर किया घायल
विज्ञापन
राजीचौराहा (बहराइच)। गरेठी गुरुदत्तसिंह गांव में गुरुवार को सुबह एक बारहसिंघा पानी की तलाश में पहुंच गया। इस दौरान बारहसिंघा को कुत्तों ने नोच कर घायल कर दिया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने बारहसिंघा को कुत्तों से किसी तरह बचाया। सूचना के बाद वनकर्मियों ने गांव पहुंचकर बारहसिंघा को कब्जे में लेकर इलाज कराया। इसके बाद उसे कतर्निया के जंगलों में छोड़ दिया।
बहराइच वन प्रभाग के महसी रेंज अंतर्गत हरदी थाना क्षेत्र के गरेठी गुरुदत्तसिंह गरेठी गांव में एक बारहसिंघा सुबह पानी की तलाश में पहुंच गया। जब वह गांव में एक नाले के पास पहुंचा, तभी कुत्तों ने बारहसिंघा को नोच कर घायल कर दिया। शोर सुनकर दौडे़ ग्रामीणों ने बारहसिंघा को कुत्तों से बचाकर गांव निवासी लल्लू सिंह के कमरे में बंद कर दिया।
इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। वन दरोगा दीपक राना की अगुवाई में टीम मौके पर पहुंची और घायल बारहसिंघा का पशु चिकित्सक से इलाज कराया। दरोगा ने बताया कि इलाज कराने के बाद बारहसिंघा को कतर्निया के जंगल में छोड़ दिया गया है। वह पानी की तलाश में जंगल से गांव में गया होगा।