फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   संतों के सानिध्य से सुधरते हैं इहलोक और परलोक

संतों के सानिध्य से सुधरते हैं इहलोक और परलोक

Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
संतों के सानिध्य से सुधरते हैं इहलोक और परलोक
बहराइच। संतों के सानिध्य से इहलोक और परलोक दोनों सुधरते हैं। धर्म, अर्थ के साथ मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। यह बातें संत सम्मेलन के दौरान गणेशपुरी बाबा ने कहीं। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ोें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


विकास खंड चित्तौरा के गोविंदापुर गांव में बुधवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों पर पूरी रात श्रद्धालु झूमते रहे। देवी जागरण के पूर्व संत सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद संत भरुहा बाबा, गणशपुरी बाबा ने कहा कि भगवान से भक्त की निकटता संत के सामीप्य से ही संभव है।
विज्ञापन


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक चौधरी सरिता पटेल ने कहा कि संत बिनी किसी इच्छा के अपने पास रहने वालों को भगवद् प्राप्ति के उपाय बताता है। सच्चा संत वही है, जो निष्काम भाव से मझधार में फंसे व्यक्ति को रास्ता दिखाए। इस मौके पर दलवाहक राम मिलन, सविता, सीताराम साहू, आशाराम वर्मा, माधवराम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed