फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   वन कर्मियों की हड़ताल

वन कर्मियों की हड़ताल

Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
वन कर्मियों की हड़ताल
बहराइच। वन विभाग में तैनात कर्मचारियों को किस वन संरक्षक के अधीन रखा गया है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाने से नाराज लिपिक वर्ग के कर्मचारी निरंतर हड़ताल पर हैं। गुरुवार को भी लिपिकों की हड़ताल के चलते कामकाज पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


फारेस्ट मिनिस्टीरियल एसोसिएशन शाखा बहराइच के आह्वान पर कतर्नियाघाट और बहराइच वन्यजीव प्रभाग के लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों ने हड़ताल 18 जून से शुरू की थी। कर्मचारियों का कहना है कि पहले फैजाबाद वन संरक्षक के अधीन कैडर निर्धारण था। मगर गोंडा मंडल अलग होने के बाद से लिपिकों का कैडर निर्धारण नहीं हो सका, जिससे उनकी प्रोन्नति, ग्रेड पे, पेंशन निर्धारण आदि की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद कतर्निया के 14 लिपिकों को दुधवा के अधीन करने का प्रस्ताव भेजा गया था, मगर उस पर भी प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष ने अभी तक अनुमोदन नहीं किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष खालिद सईद खां ने कहा कि 21 जून तक कैडर निर्धारण नहीं होने पर वन विभाग के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री रामप्रवेश ने कहा कि मामला अब फेडरेशन आफ फारेस्ट एसोसिएशन के बैनर तले उठाया जाएगा। जिसके बाद जंगली जीवों और वन की सुरक्षा पर संकट गहरा सकता है। इसलिए वन विभाग मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निर्णय लेकर कर्मचारियों के साथ न्याय करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed