{"_id":"5d07c3f38ebc3e627a30700c","slug":"156078999020-bahraich-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"ेसबुक पर टिप्पणी करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ेसबुक पर टिप्पणी करने व धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। फेसबुक वॉल पर नानपारा निवासी एक व्यक्ति ने नगर क्षेत्र के समाजसेवी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए धमकी दी। साथ ही धार्मिक भावनाओं पर भी टिप्पणी की। इससे आहत नगर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों के लोगों ने सोमवार को एसडीएम और एसओ से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नानपारा अंतर्गत स्टेशन रोड जुबलीगंज निवासी सत्यप्रकाश गुप्ता के खिलाफ बेलदारन टोला निवासी राशिद ने फेसबुक पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए अभद्र टिप्पणी की। इसके बाद इसी समुदाय विशेष के कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाओं के मामले में भी गलत टिप्पणी की। इसका पता लगने पर नगर क्षेत्र के लोग आग बबूला हो गए।
सुबह पूर्व चेयरमैन अब्दुल वहीद, मुन्ना मारिया, ओमप्रकाश छापड़िया, जगदीश श्रीवास्तव, धर्मेंद्र गुप्ता, आनंद पोद्यार, प्रतीक टेकड़ीवाल, नसीम चौधरी, जमाल हामिद आदि कोतवाली पहुंचे। सभी फेसबुक की टिप्पणी से आहत थे। नगरवासियों की भीड़ होने की सूचना पाकर एसडीएम डॉ. संतोष उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एसडीएम ने मामला सुनने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि राशिद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि राशिद के साथ ही फेसबुक पर कमेंट को लाइक करने और कमेंट का उत्तर देने वालों को भी चिन्हित कर लिया गया है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।