{"_id":"5d07c3df8ebc3e687e77df34","slug":"15607899715-bahraich-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाथ बालकों का विवरण जमा करवाएं कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाथ बालकों का विवरण जमा करवाएं कोटेदार
विज्ञापन
बहराइच। सदर तहसील के सभागार में सोमवार को चित्तौरा व रिसिया विकास खंड के कोटेदारों की बैठक हुई। इस मौके पर कोटेदारों को निर्देशित किया गया कि ई-पास मशीन से खाद्यान्न वितरित कर उसकी रिपोर्ट भेजें। साथ ही क्षेत्र के अनाथ बच्चों का विवरण भी उपलब्ध कराएं, जिससे शासन द्वारा प्रदत्त राशि उन्हें प्रदान की जा सके।
सदर तहसील सभागार में चित्तौरा व रिसिया विकास खंड के कोटेदारों की बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए उपजिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती ने कहा कि कोटेदार ई-पास मशीन से शत-प्रतिशत खाद्यान्न वितरित करें। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान ई-पास मशीन में कोई खराबी आती है तो टोल फ्री नंबर 18002587201 पर तत्काल शिकायत दर्ज कराएं।
कर्मचारी मौके पर जाकर मशीन को दुरुस्त करेगा। एसडीएम ने कहा कि जिन ग्रामीणों का कार्ड आधार कार्ड से नहीं जुड़ा है। उन्हें जल्द से जल्द आधार कार्ड से जोड़ा जाए। क्योंकि बिना आधार कार्ड के खाद्यान्न वितरण करने में परेशानी होगी। पूर्ति निरीक्षक विमल कुमार गुप्ता ने क्षेत्र से मिल रहीं शिकायतों के बारे में कोटेदारों को सचेत किया। अंत में एसडीएम ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में बाल संरक्षण योजना के तहत 18 वर्ष पूरी कर चुके अनाथ बच्चों का विवरण कोटेदार जिला प्रोबेशन कार्यालय में उपलब्ध करा दें। जिससे उन्हें दो हजार रुपये आर्थिक सहायता राशि दी जा सके।