{"_id":"5c34d710bdec2256c93f88af","slug":"151546966800-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन बाद खिली धूप से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन बाद खिली धूप से मिली राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। दो दिन बाद मंगलवार को मौसम साफ। तेज धूप खिलने से कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को राहत मिली। दोपहर बाद तेज पछुआ हवा ने लोगों को सिहराया भी।
ठिठुरन और गलन का दौर जारी रहा। मौसम का मिजाज तराई में लोगों को बेहाल किए है। दो दिन से जिले के लोग मौसम के मिजाज से परेशान थे। रविवार और सोमवार को बदली के बीच हुई वर्षा से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई थीं।
लेकिन मंगलवार सुबह खुशगवार मौसम के साथ हुई। धूप से चेहरों पर मुस्कान खिल गई। बच्चों ने क्रिकेट खेलकर धूप का आनंद उठाया।
लेकिन दोपहर बाद चली पछुवा हवा ने कांपने पर मजबूर भी किया। लोग सिहरते रहे। पछुआ हवा से शाम को ठिठुरन और गलन का एहसास हुआ।
फसल अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अब सप्ताह भर मौसम साफ रहने के संकेत मिल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण तराई में आ रही पछुआ हवा से ठिठुरन और गलन की स्थिति अभी बरकरार रहने के संकेत हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।