फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   55 लाख से संवरेंगे शहर के चार वार्ड

55 लाख से संवरेंगे शहर के चार वार्ड

Sat, 05 Jan 2019 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
55 लाख से संवरेंगे शहर के चार वार्ड
बहराइच। शहर के चार वार्डों को बिजली, पानी और सड़क की अत्याधुनिक व्यवस्था से लैस करने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार की है। 55 लाख से चार वार्डों को संवारा जाएगा। इसके लिए बजट का आवंटन हो गया है। जनवरी माह के अंत तक कार्य शुरू कर दिया जाएगा। कार्ययोजना के तहत चयनित चार वार्डों की सड़कें गड्ढामुक्त होगी। साथ ही इंटरलाकिंग, पेयजल और जलनिकासी की व्यवस्था हो सकेगी।
विज्ञापन



इसके लिए बीते वर्ष नगर पालिका प्रशासन ने दो चरणों में कार्ययोजना बनाई थी। पहली सात करोड़ की कार्ययोजना को दिसंबर माह के अंत में अमलीजामा पहना दिया गया था। जबकि चार वार्डों की कार्ययोजना को अब शासन ने स्वीकृति दी है। इसके तहत शहर के कानूनगोपुरा, नाजिरपुरा, चांदपुरा और सलारगंज वार्ड की तस्वीर बदली जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से 55 लाख का बजट पास किया गया है।
विज्ञापन



अवमुक्त बजट से वार्डों में बदहाल सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा। नई इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण होगा। इसके अलावा वार्डों के विभिन्न मोहल्लों में लोगों को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नाले और नाली का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वार्ड के संपर्क मार्गों को मुख्य मार्ग से लिंकअप कर क्रासिंग का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



अमर उजाला से नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रेहान ने बताया कि प्रस्तावित परियोजना के बजट को शासन ने अवमुक्त कर दिया है। इसी के साथ नगर पालिका प्रशासन ने निर्माण की कवायद शुरू कर दी गयी है। कोशिश है कि जनवरी माह के अंत तक शहर के शेष चार वार्डों में भी विकास कार्य शुरू हो जांऐ। इससे मार्ग और वार्डों की गलियां साफ सुथरी हो सकेंगी। लोगों को जलभराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed