फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   150 volunteers took out a march in Rupaidiha.

Bahraich News: रुपईडीहा में 150 स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन

Sat, 11 Oct 2025 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
150 volunteers took out a march in Rupaidiha.
रिसिया के बंगलाचक में आरएसएस की ओर से पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक। - फोटो : रिसिया के बंगलाचक में आरएसएस की ओर से पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवक।
बहराइच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन कर एकता और अनुशासन का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान कई स्थानों पर स्वयं सेवियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रुपईडीहा में पथ संचलन की शुरुआत 150 स्वयंसेवकों ने की। मुख्य अतिथि जिला प्रचारक अजय रहे। कार्यक्रम में सर्वेश कुमार, गुड्डू मद्धेशिया, मनोज प्रजापति, दिनेश अग्रवाल, भीमसेन मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रिसिया क्षेत्र के रामलीला मैदान व बंगला चक के कपूरे बाबा मंदिर पर संचलन हुआ। खंड संघ संचालक लव शुक्ला के नेतृत्व में कपूरे बाबा मंदिर से पथ संचलन की शुरुआत हुई। इस मौके पर आलोक श्रीवास्तव जिला बौद्धिक प्रमुख, दीपक आजाद, रामू लाल, संजय जैसवाल प्रमुख प्रतिनिधि, हेमंत वर्मा, सरोज कुमार सिंह, प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे। नवाबगंज क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कालेज के परिसर से पथ संचलन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशीष त्रिपाठी ने की। इस मौके पर मनीष पांडे, पिंटू गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अनूप मिश्रा, आनंद जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed