{"_id":"5ea7048c8ebc3e90914060d3","slug":"15-people-reached-payagpur-from-shahjahanpur-in-12-days-bahraich-news-lko51935401","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिन में शाहजहांपुर से पयागपुर पहुंचे 15 लोग, समाजसेवी ने कराया भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिन में शाहजहांपुर से पयागपुर पहुंचे 15 लोग, समाजसेवी ने कराया भोजन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। पटना निवासी 15 लोग शाहजहांपुर से पैदल चलते हुए 12 दिन में सोमवार को पयागपुर पहुंचे। पुलिस ने सभी को रोक कर जानकारी ली। इसके बाद सामाजिक संस्था की ओर से भोजन करवाया लेकिन बिना स्वास्थ्य जांच के ही सभी को बिहार के लिए रवाना कर दिया।
बिहार के पटना निवासी लोग शाहजहांपुर स्थित एक कारखाने में काम करते थे लेकिन लॉकडाउन के चलते मालिक ने सभी को घर जाने के लिए बाहर कर दिया। ऐसे में जब तक पैसा रहा, लोग वहां टिके रहे, रुपये न होने पर सभी लोग घर के लिए पैदल ही चल दिए। 15 अप्रैल से पैदल चलते हुए सभी लोग सोमवार को जिले के पयागपुर पहुंचे।
पयागपुर बस स्टॉप के पास सुरक्षा में तैनात प्रभारी निरीक्षक ने लोगों को रोक कर पूछताछ की। सभी ने बताया कि वे 15 अप्रैल से पैदल चल रहे हैं। शाहजहांपुर से सभी सीतापुर, लखीमपुर होते हुए बहराइच के पयागपुर पहुंचे। 15 लोगों के जत्थे में पांच छोटे बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
इस पर प्रभारी निरीक्षक ने उन्नति फाउंडेशन के सदस्यों को फोन कर भोजन उपलब्ध कराया। बिरला पंडित, शिवम माहेश्वरी व पिंटू सिंह आदि ने भोजन करवाया। साथ ही रास्ते में खाना बनाने के लिए राशन भी दिया। भोजन करवाने के बाद सभी ने घर जाने के लिए कहा। इन सभी की किसी तरह की स्वास्थ्य जांच नहीं हुई। एसडीएम ने सभी को खाना खिलाने के बाद घर के लिए रवाना करने की बात कही।