{"_id":"5c38e1a8bdec2273404deef8","slug":"141547231656-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री का अपहरण कर ले गए अपहर्ता, चार पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री का अपहरण कर ले गए अपहर्ता, चार पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महसी (बहराइच)। बेहटा भया चूड़ामणि गांव निवासी एक ग्रामीण के मकान में चार की संख्या में घुसे बदमाशों ने पिता की पिटाई कर पुत्री का अपहरण कर ले गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े, लेकिन तब तक अपहरणकर्ता फरार हो चुके थे। पीड़ित ने पन्नहा गांव निवासी चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक अपहरणकर्ताओं व किशोरी का सुराग पुलिस नहीं लगा सकी है।
बौंडी थाना अंतर्गत पन्नहा गांव निवासी मनोहर अपने परिवारीजनों के साथ गुरुवार रात सो गया। रात 11 बजे के आसपास दो बाइक पर सवार चार लोग पहुंचे। सभी ने घर में सो रहे मनोहर की लाठियों से पिटाई की। इसके बाद 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर ले गए। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक बाइक सवार अपहरणकर्ता फरार हो चुके थे।
पीड़ित ने थाने पहुंचकर हरदी के पन्नहा गांव निवासी मनोज, अजय, ताराचंद्र और हरीलाल को नामजद करते हुए तहरीर दी। थानाध्यक्ष आरपी यादव ने बताया कि चारों के विरुद्ध मारपीट व अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही किशोरी की बरामदगी कर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।