फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तेज धूप के बाद भी कांप रहे तराई के लोग

तेज धूप के बाद भी कांप रहे तराई के लोग

Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
तेज धूप के बाद भी कांप रहे तराई के लोग
बहराइच। तराई में ठिठुरन और गलन से लोग बेहाल हैं। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो दो दिन में घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। अलाव अब तक नहीं जल सके हैं।
विज्ञापन


जबकि प्रशासनिक अधिकारी निरंतर अलाव जलने का दावा कर रहे हैं। लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

जिले में मौसम का मिजाज दिनोंदिन बदल रहा है। बुधवार सुबह धुंध और हल्के कोहरे में लिपटी रही। सुबह घर से निकलने वाले लोगों को ठिठुरन का एहसास हुआ।

सुबह आठ बजे चटक धूप निकली, जिससे लगा कि मौसम सामान्य रहेगा, लेकिन तेज पछुवा हवा पूरे दिन चली। जिससे घर से निकलने वाले लोगों को सिहरने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन


लोग गर्म कपड़े में भी कांपते दिखे। शाम चार बजे धूप कम होने के बाद ठिठुरन और गलन से जनजीवन अस्तव्यस्त दिखा।

फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

तेज धूप के बावजूद पछुवा हवा चली। इससे मौसम जस का तस बना रहा। आगामी दो से तीन दिन में घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पहाड़ों पर निरंतर बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों से होकर गुजरने वाली पछुवा हवा तराई को ठंडा बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed