फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   तराई में पारा 41 डिग्री, गर्म पछुआ हवा ने झुलसाया

तराई में पारा 41 डिग्री, गर्म पछुआ हवा ने झुलसाया

Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
तराई में पारा 41 डिग्री, गर्म पछुआ हवा ने झुलसाया
बहराइच। तराई में शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री पहुंच गया है। गर्म पछुवा हवा चली, जिससे झुलसन का एहसास हुआ। लोगों की मुश्किलें अधिक दिखीं। सूरज की तपिश से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से दोपहर में लोग घरों से निकलने को बचते रहे। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़े के बीच स्कूल से लौटने वाले छात्र बेहाल दिखे।

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। तापमान में और बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। तराई में गर्मी का कहर बढ़ रहा है। शुक्रवार सुबह से ही जिले के लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


दोपहर होते-होते सूरज की तपिश से लोग बेहाल हुए। गर्म पछुआ हवा से अन्य दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को लोगों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

सूरज की तपिश से घर से बाहर कदम रखने वालों को शुक्रवार को अधिक झुलसन का एहसास हुआ। मौसम की प्रतिकूलता लोगों की दिनचर्या पर भारी दिखी। शहर और कस्बों के साथ ही गांव में भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फसल अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग के विशेषज्ञ आरके श्रीवास्तव ने बताया कि तराई का पारा 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड हुआ है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

उन्होंने कहा कि गर्म पछुआ हवा आठ किलो मीटर प्रति घंटा के रफ्तार से चलने के कारण लोगों को परेशानी हुई है। उन्होने बताया कि तापमान में अभी नरमी आने के संकेत नहीं दिख रहे हैं।


आंधी और बदली के मिल रहे संकेत
वैज्ञानिक डा. एमवी सिंह ने बताया कि तराई में बढ़ रही गर्मी और उमस के चलते किसानों को सजग रहने की जरूरत है। खेतों की नियमित सिंचाई करते रहें। कोताही न बरतें। जिससे उत्पादकता प्रभावित न हों।

गर्मी में बरते यह सावधानी
खुले में रखा या बासी भोजन न करें
धूप में निकलने पर सिर और चेहरे को कपड़े से ढक कर रखें
अपच की शिकायत होने या उबकाई आने पर डाक्टर से परामर्श लें
उल्टी दस्त और सिरदर्द को हल्के में न लें, तत्काल इलाज करें
अन्य ठंडे पेय की अपेक्षा नींबू पानी का प्रयोग अवश्य करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed