{"_id":"5cc88a8cbdec22071c2de7b1","slug":"121556646540-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में जख्मी दंपती ने सड़क पर लेटकर की जान देने की कोशिश, हाईवे पर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में जख्मी दंपती ने सड़क पर लेटकर की जान देने की कोशिश, हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फखरपुर (बहराइच)। बेदौरा गांव में एक दंपती पर गांव के दबंगों ने मंगलवार को हमला कर मारापीटा। हमले में महिला का सिर फट गया। जख्मी पत्नी को लेकर पीड़ित थाने गया। सुनवाई नहीं हुई। इस पर वह पत्नी को लेकर लखनऊ-बहराइच हाईवे पहुंच गया और बस के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की। इससे सड़क पर जाम लग गया। एक घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति रही। पुलिस के पहुंचने पर जाम हटा, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
फखरपुर थाना अंतर्गत बेदौरा निवासी उपेंद्र वर्मा की पत्नी राजरानी दोपहर में घर पर थी। तभी रंजिश के चलते गांव निवासी मोहम्मद नजीर, अफसर, छोटकऊ आदि ने कहासुनी के बाद हमला कर राजरानी को पीट दिया। उस समय उपेंद्र मजदूरी के सिलसिले में घर से बाहर थे। सूचना पाकर पति उपेंद्र घर पहुंचे तो उन्हें भी विपक्षियों ने मारापीटा।
पीड़ित दंपती शिकायत करने थाने आए मगर पुलिस ने नहीं सुनी। इस पर दंपती सामने से गुजरे लखनऊ-बहराइच हाईवे पर पहुंच गए। दोनों ने बस के सामने लेटकर जान देने की कोशिश की, इससे मार्ग पर जाम लग गया। दोनों ओर के वाहन रुक गए। ल
विज्ञापन
ोगों की सूचना पर डायल 100 पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित दंपती को समझाया और थाने ले गए। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि पीड़ित दंपती का केस दर्ज कर उन्हें परीक्षण के लिए चिकित्सालय भेजा गया है। हमलावर फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।