{"_id":"63adc62bf6df1112a538ef5c","slug":"12-kg-banned-polythene-seized-bahraich-news-lko6641416118","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 12 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 12 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त
विज्ञापन
बहराइच। पालिका प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने 12 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त कर 10 हजार का जुर्माना मौके पर वसूला।
शहर के मुख्य बाजार में नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुरेश गोविंद मिश्रा व राजस्व निरीक्षक सतीश यादव की अगुवाई में टीम ने शहर के पीपल चौराहा, चौक बाजार, छावनी, मूंगफली मंडी मे प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ सघन अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने कई दुकानों व प्रतिष्ठानों के अंदर जाकर जांच की।
जांच के दौरान टीम को दुकानों से 12 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल होते मिला। जिसपर टीम ने दुकान संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए बरामद पॉलिथीन को जब्त कर मौके पर 10 हजार का जुर्माना वसूला।