{"_id":"5c38e1b2bdec22732f092c22","slug":"11547231666-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा चयन के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा चयन के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
मटेराचौराहा (बहराइच)। इटहा गांव में कोटा चयन का विवाद बढ़ता जा रहा है। कोटा चयन स्थगित करने के लिए विपक्षी उम्मीदवार ने पत्र दिया, लेकिन बीडीओ ने चयन करा दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को इटहा-नानपारा मार्ग पर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी कोटा चयन को निरस्त कर नए सिरे से कोटा चयनित कराने व बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के कारण एक घंटे तक यातायात थमा रहा।
शिवपुर विकास खंड अंतर्गत इटहा गांव में कई माह से कोटा चयन नहीं हो सका था। इस पर ग्रामीणों को खाद्यान्न लेने में परेशानी होती थी। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को कोटा चयन के लिए बीडीओ को भेजा गया। इसके लिए जुलेखा और रजाना देवी ने नामांकन किया। जुलेखा देवी ने कोतवाली से फोर्स मंगवाने की बात कही, लेकिन कोतवाली से फोर्स नहीं भेजी गई।
इसके बादवजूद खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने रजाना को कोटेदार चयनित कर दिया। इससे सभी भड़क गए। सभी ने गुरुवार को प्रदर्शन कर कोटा निरस्त करने की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने नहीं सुनी। नाराज ग्रामीण शुक्रवार को अनूप यादव, अजय तिवारी की अगुवाई में नानपारा-इटहा मार्ग पर पहुंच गए। सभी ने मार्ग पर खंड विकास अधिकारी व नव चयनित कोटेदार केविरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण कोटा का चयन मतदान के द्वारा कराने और बीडीओ के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि बीडीओ ने 50 हजार घूस लेकर कोटा चयन कर दिया। ग्रामीणों के प्रदर्शन के चलते सड़क पर जाम लग गया। मटेरा चौकी इंचार्ज एसएन यादव ने मौके पर पहुंचकर जाम हटवाया। प्रदर्शन के बाद सभी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर गजराज वर्मा, रामकुमार, प्रह्लाद वर्मा, अनिल कुमार, सुलेमान समेत 30 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।