फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अतिक्रमण पर कार्रवाई

अतिक्रमण पर कार्रवाई

Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर कार्रवाई
तीन पूर्व विधायकों समेत 800 व्यापारियों को नोटिस
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने मिहींपुरवा में अतिक्रमण हटाने के लिए दिए सात दिन
आदेश न मानने पर जेसीबी से ढहाया जाएगा निर्माण
व्यापारियों ने बैठक कर कार्रवाई पर उठाए सवाल
फोटो 11-13 है।
मिहींपुरवा (बहराइच)। अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन बड़ा अभियान चलाने की तैयारी में है। पांच किलोमीटर के दायरे में बसे मिहींपुरवा कस्बे के 800 व्यापारियों को जिला प्रशासन ने पीडब्ल्यूडी के माध्यम से नोटिस जारी किया है। नोटिस में सात दिन में अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। अतिक्रमण न हटाने पर जेसीबी से सभी के दुकान व मकान ढहा दिए जाएंगे। इससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को व्यापारियों ने बैठक कर प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए। अतिक्रमण की जद में तीन प्राचीन मंदिर, सर्वोदय इंटर कॉलेज के अलावा तीन पूर्व विधायकों के आवास भी शामिल हैं।
कतर्निया मार्ग पर मिहींपुरवा कस्बा बसा हुआ है। मिहींपुरवा कस्बे का परिक्षेत्र पांच किलोमीटर लंबा है। कस्बा लंबाई में होने के कारण 800 से अधिक की संख्या में व्यापारी रहते हैं। व्यापारी मकान के पिछले हिस्से तथा दो मंजिला भवन में रहते हैं। आगे के हिस्से में दुकान का संचालन करते हैं। तत्कालीन उप जिलाधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्या के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए क्षेत्र का सीमांकन कराया था। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग की ओर से सभी व्यापारियों व वहां निवास करने वाले लोगों को नोटिस दिया है। विभाग की ओर से दिए गए नोटिस में अधिकारियों ने सात दिन के अंदर मकान व दुकान को हटवाने की बात कही है। नोटिस के बाद भी दुकान व मकान न हटाने पर विभाग ने जेसीबी से सभी मकानों को ढहाने की बात कही है। इसकी जानकारी होने पर कस्बे में निवास करने वाले लोगों में कड़कंप मच गया। आनन-फानन में बुधवार को कस्बे के व्यापारियों ने बैठक की।
विज्ञापन

मिहींपुरवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि विभाग एकतरफा कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि जितना अतिक्रमण कस्बे से हटाया जा रहा है। उतना जिला मुख्यालय, नानपारा, रिसिया, कैसरगंज में अतिक्रमण नहीं हटाया। अतिक्रमण की जद में पूरी दुकान व मकान आ रहे है। ऐसे में यहां के लोग अब कहां जाएंगे। दुकान हटाई जाएगी तो परिवार के लोग सड़क पर आ जाएंगे। व्यापारियों ने कहा कि आठ दशक से काबिज लोगों को एकतरफा हटाने की कोशिश की गई तो सभी प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने न्यायालय की शरण लेने की बात कही। बैठक के बाद व्यापारियों ने बलहा विधायक अक्षयवर गौड़ व उप जिलाधिकारी कीर्तिप्रकाश भारती को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर व्यापार मंडल के महामंत्री अतुल चौधरी, राहुल मदेशिया, राम सिंह चौधरी, बिल्लू सोन, अनिल यादव, छोटेलाल गुप्ता, बाबूलाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

तीन पूर्व विधायकों के आवास भी ढहेंगे
पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से जारी नोटिस में कस्बे में स्थापित अति प्राचीन ढकवा बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, आशुतोष भोले बाबा मंदिर भी आ रहा है। नानपारा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक जटाशंकर सिंह, फजलुर्रहमान अंसारी तथा स्वर्गीय वारिस अली का मकान भी आ रहा है।

सभी अवैध निर्माण ढहाए जाएंगे
मिहींपुरवा बाजार में विभाग व राजस्व कर्मियों के सहयोग से विभाग ने अपनी भूमि नपवा कर लाल निशान लगा दिया था। उस निशान में जो भी मकान विभाग की हद में आ रहे हैं। उन सभी को नोटिस जारी कर मकान के अभिलेख मांगे गए हैं। यदि किसी के कागज नियमानुसार सही हैं तो वह अपने अभिलेख प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों को नोटिस बाद में जारी किया जाएगा। अवैध निर्माण कोई भी हो उसे हटाया जायेगा।

-हीरालाल यादव, अवर अभियंता, पीडब्ल्यूडी

खत्म होगा जाम, पर्यटकों को मिलेगी सहूलियत
मिहींपुरवा बाजार में जाम एक गंभीर समस्या है। इसका कारण दुकान के आगे मुख्य सड़क पर व्याप्त अतिक्रमण है। जनहित के लिए बाजार में लगने वाला जाम खत्म कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिये अवैध कब्जा हटवाया जायेगा। व्यापारियों की जो भी समस्याएं होंगी, उसके लिये पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से वार्ता कर नियमानुसार रास्ता निकाला जायेगा। अतिक्रमण हटने से कतर्निया सेंक्चुरी जाने वाले पर्यटकों को सहूलियत होगी।
-कीर्तिप्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी मोतीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed