फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   जन्म शताब्दी समारोह में चित्रकला का हुआ आयोजन

जन्म शताब्दी समारोह में चित्रकला का हुआ आयोजन

Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
जन्म शताब्दी समारोह में चित्रकला का हुआ आयोजन
जन्म शताब्दी समारोह में चित्रकला का हुआ आयोजन
विज्ञापन

पयागपुर (बहराइच)। पंडित दीनदयाल जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर शुक्रवार को पंडित अशोक स्मारक महाविद्यालय में विचार गोष्ठी व चित्रकला का प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर छात्रों ने चित्रों के माध्यम से भावनाओं को प्रदर्शित किया।

पयागपुर के खुटेहना में स्थित पंडित अशोक स्मारक महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर विचार गोष्ठी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णमोहन गोयल व विशेष आमंत्रित सदस्य प्रभागीय वनाधिकारी राजीव कुमार मौजूद रहे। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई। इसके बाद विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। समिति सदस्य कृष्णमोहन ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सदैव ही समाज के कमजोर वर्ग की लड़ाई लड़ते रहे। कार्यक्रम को भाजपा युवा नेता समय प्रसाद मिश्र, सुधीर कुमार आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के रामउदार मिश्र, नरायन दत्त तिवारी, चंद्रदेव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed